नई दिल्ली: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष जय भगवान अग्रवाल ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पवनपुत्र हनुमान की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। यह पर्व हमें शक्ति, साहस और भक्ति का संदेश देता है।
जय भगवान अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से व्यक्ति को हर संकट से लड़ने की शक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस पावन अवसर पर समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखें।
अंत में उन्होंने देश की उन्नति और नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हनुमान जयंती की पुनः शुभकामनाएं दीं।
Tags
Delhi