लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, पंकज चौधरी समेत कई नेता हुए शामिल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह तथा अभियान के प्रदेश संयोजक ब्रज बहादुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी का माध्यम बनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पोस्ट में कहा गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों, राष्ट्रीय मूल्यों और भारत की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का प्रेरणादायी प्रयास है।
अभियान के तहत स्वतंत्रता के अमृतकाल में लोगों से अपने घर, प्रतिष्ठान और हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव स्थापित करने तथा एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देने का आह्वान किया गया।
हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर जन भारत के संग’ के संदेश के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
#हरघरतिरंगा #HarGharTiranga #Tiranga #Lucknow #PankajChaudhary #BJP #UttarPradesh #PrayagrajCityNews #rohitmishra
Tags
Uttar Pradesh