फाफामऊ क्षेत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत

प्रयागराज में कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान के दौरान फाफामऊ के शांतिपुरम लेबर चौराहा पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का क्षेत्रीय पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साह के साथ उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। 


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वही भाजपा काकर्ताओं ने पार्टी की एकजुटता और पर संगठनात्मक सक्रियता का प्रदर्शन करते हुए केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। फाफामऊ और शांतिपुरम क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

इस मौके पर जिला प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रजापति, मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, आनंद पांडेय आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

#केशव प्रसाद मौर्य #प्रयागराज #फाफामऊ #शांतिपुरम #भाजपा #डिप्टी सीएम #स्वागत समारोह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने