प्रयागराज में 2 अक्टूबर को होगा हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

प्रयागराज। श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद एवं अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वावधान में 2 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज के के.पी. कम्युनिटी सेंटर में विशाल हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने जानकारी साझा की है। सम्मेलन के मुख्य संयोजक कुमार नारायण बनाए गए हैं।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारत हिंदू महासभा एवं संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत, साधु-सन्यासी, महंत और सनातन समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है।

संयोजक कुमार नारायण के मुताबिक, सम्मेलन में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक और धार्मिक विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा कई प्रस्ताव पारित कर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भेजने की योजना है।

प्रस्तावों में आयोजकों ने मंदिरों से जुड़े मुद्दों, सनातन धर्म मंदिर बोर्ड के गठन, गोवध पर प्रतिबंध, धर्मांतरण विरोधी कानून को मजबूत करने, प्रयागराज में ‘प्रयाग धाम विकास बोर्ड’ बनाने, गंगा की स्वच्छता, संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने और युवाओं के रोजगार जैसे विषयों को शामिल किया है।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न संतों और सनातन समाज के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श करना है।

प्रयागराज, हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, स्वामी चक्रपाणि, कुमार नारायण, संत समागम, केपी कम्युनिटी सेंटर, प्रयागराज न्यूज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने