मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में कक्षा 6 की साक्षी ने जीता दिल

नोएडा। सेक्टर-51 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, होशियारपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश के भविष्य और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा छात्राओं ने शिक्षा, देश के भविष्य और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इसी बीच कक्षा 6 की छात्रा साक्षी ने अपने आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के बाद जब मंच से पूछा गया कि क्या कोई अन्य विद्यार्थी भी अपने विचार रखना चाहता है, तब साक्षी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे आई। उसने कहा कि वह पर्यावरण के विषय पर अपने विचार रखना चाहती है। इसके बाद साक्षी ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को लेकर अपने विचार सामने रखे। छोटी उम्र में उसके आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रभावित किया।


छोटी उम्र में बड़ा संदेश

कार्यक्रम में साक्षी की प्रस्तुति ने यह दिखाया कि बच्चों में देश और पर्यावरण को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। बिना झिझक मंच पर आकर अपनी बात रखना उसके आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।

कार्यक्रम में साक्षी के उत्साह की सराहना की गई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सोच रखने का अवसर मिलता है। साक्षी की पहल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उसकी जागरूकता और आत्मविश्वास अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश देता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने