सुभाष चौराहे पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा


प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर आज ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सभा और यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में ‘25 साल: जनसेवा से राष्ट्र सेवा’ की यात्रा को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सशक्तिकरण का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी है।


‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभा में विकसित भारत के संकल्प को लेकर सेवा, विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों की ओर से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रयागराज की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने