पूर्णाहुति यज्ञ के साथ संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ


प्रयागराज। प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर, त्रिवेणी मार्ग, कीडगंज की ओर से श्री ज्ञान पुस्तकालय के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ कथा का विधि-विधान के साथ समापन हुआ। कथा के विश्राम दिवस पर पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कथा के विश्राम दिवस पर पूज्य बटुक महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने सपरिवार यज्ञ में शामिल होकर पूर्णाहुति दी और जनकल्याण की कामना करते हुए आहुति डाली।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्णाहुति यज्ञ के अवसर पर चारों धाम के देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसमें बद्रीनाथ, जगन्नाथ, द्वारकानाथ और रामेश्वरनाथ का पूजन किया गया।

विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भागवत कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महापौर गणेश केसरवानी ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया।


जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में डाली आहुति

कथा के विश्राम दिवस पर ब्रह्मचारी श्रीधरानंद जी महाराज, विधायक दीपक पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. कृतिका अग्रवाल, विजय मिश्रा, पप्पू कटरा, मनीष केसरवानी, अजय जायसवाल, राजेश केसरवानी, बांबी, खन्ने सोनकर, अमरेश जायसवाल, कृष्णा साहू, रमन गुप्ता, अंकुश शर्मा, ईशू केसरवानी और सुभाष वैश्य सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डाली।

भागवत कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा एवं यज्ञ में सहभागिता की।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने