भारत की राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा कर एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनीं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने नौसेना के अधिकारियों और जवानों से संवाद किया तथा पनडुब्बी की तकनीकी क्षमताओं और संचालन की जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति की यह यात्रा भारतीय नौसेना के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता को भी दर्शाती है।
Tags
देश विदेश