बंगाली चौराहे के पास हादसा, धमाके के बाद फैली आग में 3 लोग गंभीर घायल
Indore के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक मकान में देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई।
आग इतनी भीषण थी कि इसमें 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान धमाका हुआ, जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया और आग ने विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
Indore fire news, Indore breaking news, Bengali chauraha fire, car charging fire, gas cylinder blast Indore, MP fire incident, Indore latest news
Tags
Madhya Pradesh