पालम अग्निकांड पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा

Delhi Palam Fire: पीएम मोदी का ऐलान – मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50,000

पालम में हुई दुखद आग की घटना पर नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जानमाल की हानि पर संवेदना जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ उनकी पूरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

साथ ही, प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ने इंदौर अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए राहत राशि की जानकारी साझा की।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने