मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा—उनकी विरासत प्रेरणादायक

गृह मंत्री बोले—राष्ट्र के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा

गृहमंत्री Amit Shah ने पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Parrikar की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मनोहर पर्रिकर एक दृढ़ राष्ट्रवादी और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी नेता थे।

उन्होंने कहा कि पर्रिकर जी का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

अमित शाह ने आगे कहा कि एक जननेता के रूप में मनोहर पर्रिकर की विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने