भारत टैक्सी’ लॉन्च: देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म, ड्राइवर बनेंगे मालिक

गृहमंत्री अमित शाह ने दी जानकारी—शून्य कमीशन मॉडल के साथ रोजगार और स्वामित्व का नया अवसर

गृहमंत्री Shah ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि ‘भारत टैक्सी’ देश का पहला सहकारी मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे चालकों (सारथियों) को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

यह प्लेटफॉर्म पारंपरिक “ड्राइवर-पार्टनर” मॉडल से अलग “सारथी-मालिक” मॉडल पर काम करता है, जिसमें ड्राइवर खुद सहकारी समिति के सदस्य बनकर स्वामित्व, प्रबंधन और लाभ में भागीदारी कर सकते हैं।

‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य एग्रीगेटर-आधारित कंपनियों के विकल्प के रूप में एक सस्ता, पारदर्शी और स्वदेशी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। यह पूरी तरह शून्य-कमीशन मॉडल पर काम करता है, जिससे मुनाफा सीधे सारथियों को मिलता है।

यह प्लेटफॉर्म बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत है और इसकी स्थापना 6 जून 2025 को की गई थी, जबकि इसका आधिकारिक लॉन्च 5 फरवरी 2026 को हुआ।

🚖 मुख्य विशेषताएं:

शून्य कमीशन मॉडल

पारदर्शी किराया प्रणाली

रियल-टाइम ट्रैकिंग

बहुभाषी मोबाइल ऐप

24×7 कस्टमर सपोर्ट

👩 महिलाओं के लिए खास सुविधा:

‘भारत टैक्सी’ में ‘सारथी दीदी’ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे महिलाएं महिला ड्राइवर (सारथी) की टैक्सी बुक कर सकती हैं। इसके साथ SOS, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और 24×7 सुरक्षा सहायता भी उपलब्ध है।

📍 कहां-कहां चल रही सेवा:

फिलहाल यह सेवा दिल्ली-NCR (दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद) और गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ व द्वारका में उपलब्ध है।

आंकड़े (1 मार्च 2026 तक):

21.34 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता

2.31 लाख पंजीकृत सारथी

सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में इस सेवा को पूरे देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों तक, यहां तक कि तहसील स्तर तक विस्तार करने का है।

#taxi #onlinetaxi #taxinews #delhi #Ghaziabad #noida #delhincr #NCR

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने