Prayagraj में राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिला इकाई द्वारा बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग उठाई गई। संगठन ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य Avimukteshwaranand Saraswati द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को राष्ट्रव्यापी स्तर पर समर्थन मिलना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौमाता को प्राचीन काल से ही पूजनीय माना गया है। वेद, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में गौ को “माता” के रूप में सम्मानित किया गया है और भारतीय समाज की आस्था तथा सांस्कृतिक पहचान में इसका विशेष स्थान रहा है।
उन्होंने कहा कि गौवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण और पोषण सुरक्षा से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।
संगठन ने बताया कि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को संगठन की देशभर में फैली लगभग 250 जिला इकाइयों द्वारा अपने-अपने जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
इस दौरान अधिवक्ता अभयानंद मिश्र, आदर्श सिंह, सदाकांत, आकाश शर्मा, अधिवक्ता सत्येन्द्र मिश्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Rhs #rhs #राष्ट्रीयhindu #राष्ट्रीयहिन्दूसंगठन #satyendra dubey
Tags
Prayagraj