गृह मंत्री बोले—देश के युवाओं को नशे से बचाने में NCB निभा रही अहम भूमिका
Amit Shah ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि देश के युवाओं को नशे की विभीषिका से बचाने के लिए समर्पित NCB एक प्रमुख एजेंसी है, जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कुशलता और दक्षता के साथ निभा रही है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि NCB प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को तेजी से साकार करने में जुटी है।
अमित शाह ने NCB के कर्मियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके प्रयासों को सलाम करता है।
#amitshah #amitbhai #bjp #homeminister
Tags
देश विदेश