राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘अक्षय पात्र’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, 5 बिलियन भोजन वितरण पर जताई खुशी

बोलीं—बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद जरूरी

राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में Akshaya Patra Foundation के 5 बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पांच बिलियन भोजन परोसना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कार्यक्रम की थीम ‘सुपोषित और शिक्षित भारत से विकसित भारत की ओर’ को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जोड़ा।
राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों—शिक्षकों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और कॉर्पोरेट जगत—की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

#president #राष्ट्रपति #DroupadiMurmu #Droupadiमुर्मू 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने