युगांडा में राष्ट्रपति मुसेवेनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जयंत चौधरी

युगांडा में राष्ट्रपति मुसेवेनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जयंत चौधरी, भारत की साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर 

केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary ने युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति Yoweri Museveni के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मुसेवेनी को सातवें कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi और भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिया।
जयंत चौधरी ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और युगांडा के बीच मजबूत होते संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजनीतिक स्थिरता और निरंतर विकास को किसी भी राष्ट्र की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।
यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिंजा स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के युगांडा कैंपस का भी दौरा किया। यह भारत का पहला विदेशी सार्वजनिक शैक्षणिक कैंपस है, जहां वर्ष 2025 में छात्रों के पहले बैच का प्रवेश हुआ था। उन्होंने कहा कि यह संस्थान फोरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और क्षमता निर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा भारत और अफ्रीका के बीच शिक्षा और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देगा।

इसके अलावा जयंत चौधरी ने कंपाला में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने भारतीय प्रवासियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

#JayantChaudhary #Uganda #IndiaUganda #NarendraModi #YoweriMuseveni



#JayantChaudhary #Uganda #IndiaUganda #NarendraModi #YoweriMuseveni #Diplomacy #IndiaNews #BreakingNews

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने